Posts

Showing posts from August, 2017

Sindbad Travels-15

Image
Sindbad Travels-15 England-3, London day 2 Tower Bridge,Tower of London & Crown Jewels सिंदबाद ट्रैवल्स-15 इंग्लैंण्ड-3,लंदन दूसरा दिन टॉवर ब्रिज, टॉवर ऑफ लंदन और क्राउन ज्वेल्स यूथ हॉस्टल में मेरी नींद जल्दी खुल गयी और Common toilet & bathroom का उपयोग करके जल्दी ही तैयार हो गया।मैंने घर से लाये शकरपाड़े और मठरी का नाश्ता किया और अपने सैम्पिलों का पिटारा उठा कर निकल पड़ा उस दिन के appointment के लिए।जिनसे मैं मिलने जा रहा था उनका नाम और पते के अतिरिक्त मुझको उनके विषय में कुछ नहीं मालूम था।यूथ हॉस्टल से निकल कर मैंने सबसे पहले PCO से घर बात की और फिर underground tube पकड़ने चल दिया।लंदन सबसे पहली जगह थी जहाँ मैंने tube देखी थी।स्टेशनों पर स्वचालित सीढियाँ,टिकट डालने पर अपने आप खुल जाने वाले बैरियर और फिर टिकट भी यदि आगे का हो तो निकल आता था ये सब मेरे लिए उस समय एक चमत्कार से कम नहीं था।Escalators भी पचासों फिट जमीन के  नीचे सीधे चलते चले जाते देखना और उन पर खुद चलना एक विचित्र सी अनुभूति ही देते थे।खैर मैंने ट्यूब पकड़ी और थोड़ी देर में ही मैं अपने गंतव्य पर पहुँच गया था...

Sindbad Travels-14

Sindbad Travels 14 England-2,London day 1 अपना सामान लादे मैं यूथ हॉस्टल पहुँच गया था।ये एक पुरानी संभवतः महारानी विक्टोरिया के काल की बिल्डिंग थी।उसमें काउंटर पर पहुँच कर मैंने अपना नाम बताया और मेम्बर...

Sindbad Travels-13

Sindbad Travels-13 Cairo,Egypt to London,U.K. England -1,day-1,London सिंदबाद ट्रैवल्स-13 काहिरा से लंदन,यू0के0 इंग्लैंड-1,पहला 1 दिन,लंदन अब हमारा जहाज काहिरा के हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ चला था।यह यात्रा लगभग 3500 किलोमीटर की थी और इस...