Posts

Showing posts with the label Egypt-2 Cairo River Nile etc मिस्र-2 काहिरा नील नदी आदि

Sindbad Travels-6

Image
काहिरा में दूसरे दिन की सुबह मेरी नींद कुछ इतनी जल्दी खुली कि कह नहीं सकता कि मैं पहले उठा या सूरज की पहली किरण।सुबह सुबह घर फोन से बात भी हो गयी थी।होटल से फोन करके मैंने हर जगह की तरह यहाँ से भी अपना होटल का फोन और कमरा नंबर बता दिया था फिर घर से फोन आ गया था।उस वक़्त मोबाइल आदि तो थे नहीं और होटल से कहीं भी फोन करना हमेशा बहुत महंगा होता है इसलिए मैं घर पर बता देता था और फिर वहाँ से वापिस फोन आ जाता था।घर से दूरी बढ़ती जा रहा थी इसका अहसास समय का फर्क यानी कि time difference  भी बता देता था।दुबई और भारत में समय का फर्क 1 घंटे और 30 मिनट का था यानी कि भारत का समय डेढ़ घंटे आगे था।इसका मतलब ये हुआ कि यदि दुबई में सुबह के 7 बजे हैं तो भारत में सुबह के 8:30 बजे होंगे।दोहा-कतर और बहरीन में ये फर्क 2 घंटे और 30 मिनट का हो चला था यानी कि वहाँ यदि सुबह के 7 बजे तो भारत में सुबह के साढ़े नौ बजे थे और अब मिस्र पहुँचते पहुँचते ये फर्क 3 घंटे और 30 मिनट का हो गया था।यानी कि यदि काहिरा में सुबह के सात बजे तो दिल्ली में सुबह के 10:30 बजे होंगे। सुबह जल्दी उठ कर स्नान-ध्यान करके मैं थोड़ी देर कमरे...