Posts

Showing posts with the label London day 3

Sindbad Travels-17 सिंदबाद ट्रेवल्स-17

Image
Sindbad Travels-17 England-5, London day-3 Buckingham Palace,Hyde Park,Kensington Palace,Oxford Street etc. सिंदबाद ट्रैवेल्स-17 इंग्लैंड-5,लंदन 3सरा दिन बकिंघम पैलेस,हाइड पार्क,केंसिंग्टन पैलेस,ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट आदि मैडम तुसादस म्यूज़ियम से चल कर अब मैं ग्रीनपार्क ट्यूब स्टेशन से निकल कर इंग्लैंड की राजशाही के शाही निवास बकिंघम पैलेस की तरफ पैदल ही बढ़ चला था।मुश्किल से 10 मिनट में पैदल चलते हुए मैं बकिंघम पैलेस के मुख्य गेट के सामने था। बकिंघम पैलेस ईस्वी सन 1703 में Duke of Buckingham के लिए बनवाया गया था।ये लंदन के City of Westminster में स्थित है।सन 1837 में महारानी विक्टोरिया के राज्यारोहण के साल में ये लंदन में इंग्लैंड के शासक का पूरे तौर से सरकारी निवास बन गया और तबसे ये इंग्लैंड के शासकों का सरकारी आवास बना हुआ है।द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुई बमबारी में इसको भी कुछ नुकसान पहुँचा था।वर्तमान में ये लंदन में रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय यानी कि यूनाइटेड किंगडम के शासक का निवास और प्रशासनिक मुख्यालय है।बकिंघम पैलेस एक अत्यंत विशालकाय महल है और आधुनिक काल के उन गिने चुने महलों मे...

Sindbad Travels-16

Image
Sindbad Travels-16 England-4,London day 3 Madame Tussauds Wax Museum सिंदबाद ट्रैवल्स-16 इंग्लैंड-4,लंदन 3सरा दिन मैडम तुसादस का वैक्स म्यूज़ियम London लंदन Coordinates :- 51.50 degree North & 0.12 degree West भारत से समय का फर्क- गर्मियों में 4:30 घंटे भारत से इंग्लैंड पीछे है और जाड़ों के समय में ये फर्क 5:30 घंटे का हो जाता है। आज भी सुबह मैं जल्दी ही उठ कर तैयार हो गया था।दरअसल जल्दी उठने से common toilet और common bathroom का उपयोग सुविधाजनक हो जाता था।सुबह 9 बजे तक मैं यूथ हॉस्टल से निकल लिया था।सबसे पहले रोज की भांति मैंने टेलीफोन बूथ से घर यानी कि फ़िरोज़ाबाद फोन किया।जब लंदन में सुबह के 9 बजे थे तो फ़िरोज़ाबाद/भारत में दोपहर के 1:30 बज रहे थे।गर्मियों के समय में भारत और इंग्लैंड के समय में 4:30 घंटे का फर्क रहता है और winter time में 5:30 घंटे का,इसका मतलब है कि भारत का समय इंग्लैंड से इतना आगे रहता है।इंग्लैंड में विंटर टाइम अक्टूबर के आखिरी इतवार से मार्च माह के अंतिम रविवार तक लागू रहता है।जाड़ों में समय एक घंटा आगे कर देने से इन ठंडे देशों में सुबह ऑफिस,स्कूल आदि ...