Posts

Showing posts with the label London day 5 and 6 Soho and Wimbledon

Sindbad Travels-18 सिंदबाद ट्रैवल्स-18

Image
Sindbad Travels-18 England-6 London day-4 & 5 सिंदबाद ट्रेवल्स-18 इंग्लैंड -6   लंदन 4था और 5वां दिन सुबह फिर जल्दी से उठ कर तैयार हो गया।आप जब किसी ऐसी जगह रुके हों जहाँ बाथरूम और टॉयलेट कॉमन हों तो जल्दी उठ कर तैयार होना हमेशा फायदेमंद रहता है और मैं तो यूथ हॉस्टल में रुका हुआ था ही।सुबह सुबह मठरी और शकरपाड़े खा कर मैं यूथ हॉस्टल से निकल पड़ा।बाहर मौसम ठंडा ही था इसलिए ट्यूब के स्टेशन पर जाकर सबसे पहले गरमा-गरम चाय पी और फिर ट्रेन पकड़ कर मैं पहुँच गया मिस्टर एडवर्ड के बताए पते पर। द्वार पर लगी घंटी बजने पर एक 35-40 वर्ष की अंग्रेज़ महिला ने दरवाजा खोला और पूछा कि क्या आप मिस्टर चतुर्वेदी हैं?मेरे हामी भरने पर वो मुझको अंदर एक अच्छे से कमरे में ले गईं और मुझको वहाँ बैठने को कहा।लगभग 10 मिनट के इंतज़ार के बाद एक लगभग 50 वर्ष के जँचते हुए व्यक्तित्व के अंग्रेज़ ने आकर मुस्कुराते हुए मुझसे हाथ मिलाया और बताया कि वो ही मिस्टर एडवर्ड हैं जिनसे मुझको मिलना था।हम लोगों में परिचय हुआ।उन्होंने मुझसे मेरे कार्य,व्यापार और अब तक की यात्रा के विषय में पूछा।उन्होंने मुझसे पूछा कि अभी ...