Posts

Showing posts from August, 2024

Sindbad Travels-41Italia-3PISA in Italian language

Sindbad Travels-41 Italia-3 PISA Coordinate- 43°43′23″N 10°23′47″E La città di Pisa si trova a 98 km a ovest di Firenze, mentre la distanza da Pisa a Roma è di circa 350 km. Pisa si trova vicino al Mar Ligure sulla costa occidentale dell'Italia. Pisa è la capitale dello Stato di Pisa della regione Toscana d'Italia. Pisa è conosciuta in tutto il mondo per la sua torre pendente. Sono andato alla Torre di Pisa con l'autobus urbano dalla stazione ferroviaria centrale di Pisa. Qui, la mia attenzione è andata prima a una statua molto grande di un cavallo, probabilmente fatta di metallo, che si trova su una piattaforma alta, poi i miei occhi sono caduti su un'enorme campana color ocra appesa all'ultimo piano di un edificio a più piani con una cupola rotonda e poi puoi vedere dallo stesso edificio. Questa è la famosa Torre pendente di Pisa che sembra che potrebbe cadere da un momento all'altro. In realtà, a causa delle sue fondamenta instabili, questa torre, progettata ...

सिंदबाद ट्रैवल्स-42इटली-4रोम :- फॉण्टाना दे ट्रेवी और पैन्थियोनSindbad Travels-42Italy-4Rome

Image
सिंदबाद ट्रैवल्स-42 इटली-4 रोम :- फॉण्टाना दे ट्रेवी और पैन्थियोन Sindbad Travels-42 Italy-4 Rome अगले दिन सुबह यानी कि 22 अक्टूबर 1991 को हम लोग श्री कृष्ण भक्त जी की टैक्सी से रोम के भ्रमण को निकलने के लिए तैयार हो गए।इसके पहले सुबह ही सुबह मंदिर में पूजा और भजन में शामिल होने से एक अलग ही किस्म के आनन्द की अनुभूति हो रही थी।शांत वातावरण में हरे कृष्णा हरे रामा हरि बोल के स्वरों के साथ ढोलक मृदंग बजाते डिवोटी और पूजा करते पुजारी ये सब मिलाकर एक अलग ही माहौल बन जाता था।वहाँ उस परिसर में ही एक काफी बड़ी लाल से रंग की मूर्ति थी जो मुझको बाल कृष्ण लड्डू गोपाल की ही लगी और उसके पास खड़े होकर मद्रासी कर्नल साहब और धोती पहने त्रिपुंड धारी भारतीय पुजारी जी हरि बोल Our India is the Best के नारे से भी लगाते दिखे। टैक्सी में हम चार लोग यानी मैं,कर्नल साहब,उनकी पत्नी और पुजारी जी को जाना था और हमारी इस दिन भर की यात्रा के श्री कृष्ण भक्त टैक्सी वाले से अति मुनासिब दाम पर 5000 (पाँच हजार) मिली लीरा प्रति व्यक्ति देना तय हुआ था।हम लोग रोम शहर की यात्रा को तैयार थे तो मैंने कर्नल साहब से ...

सिंदबाद ट्रैवल्स-41इटली-3पीसाSindbad Travels-41Italy-3PISA

Image
सिंदबाद ट्रैवल्स-41 इटली-3 पीसा Sindbad Travels-41 Italy-3 PISA Co-ordinates- 43°43′23″N                                       10°23′47″E                     पीसा शहर फ्लोरेंस से 98 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है जबकि पीसा से रोम की दूरी लगभग 350 किलोमीटर है।पीसा इटली के पश्चिमी तट पर लीगुरियन समुद्र के पास ही स्थित है।पीसा इटली के टस्कनी रीजन के पीसा स्टेट की राजधानी है।पीसा सारे विश्व में अपनी झुकी हुई मीनार के कारण जाना जाता है।मैं पीसा सेंट्रेल रेलवे स्टेशन से सिटी बस से पीसा टावर तक गया।यहाँ सबसे पहले मेरा ध्यान गया एक बहुत विशाल शायद धातु की बनी घोड़े की मूर्ति पर जो एक ऊँचे चबूतरे  पर स्थित है फिर निगाह पड़ी एक गोल गुम्बद वाली बहुमंजिली इमारत की ऊपर की मंजिल पर लटके काहिया रंग के विशाल घण्टे पर और फिर आपको उसी इमारत से नजर आता है पीसा का विश्व प्रसिद्ध लीनिंग टावर जो लगता ...

सिंदबाद ट्रैवल्स-40इटली-2फ्लोरेंस Sindbad Travels-40Italy-2Florence

सिंदबाद ट्रैवल्स-40 इटली-2 फ्लोरेंस  Sindbad Travels-40 Italy-2 Florence  अगले दिन सुबह ही सुबह मैं तैयार हुआ और कृष्ण भक्त टैक्सी वाले ने मुझको रोमा टरमीनी रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जहाँ से मुझको ठीक 8 बजकर 2 मिनट की ट्रेन फ्लोरेंस के लिए लेनी थी और फिर वहाँ से वेनिस जाकर रात को ही लौटना था।जैसा मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूँ कि मेरे पास फर्स्ट क्लास का यूरेल का पास था और रेल का टाइमटेबल भी मुझ पर था।मैं रेलवे स्टेशन पहुँचा तो जब प्लैटफॉर्म पर पहुँचा तो क्या देखता हूँ कि टीटी-गार्ड के हाथ की झंडी तैयार है,मुँह में सीटी लगी है जो वो एक हाथ से पकड़े है और झंडी वाले हाथ में बंधी घड़ी पर उसकी निगाह हैं।मुझको दौड़ता देख कर उसने इशारा किया कि आ जाओ,मैंने दौड़ते हुए ही ट्रेन पर Firenze यानी फ्लोरेंस लिखा देखा और चढ़ गया,गार्ड ने जब देखा कि मैं आराम से ट्रेन में चढ़ गया तब उसने सीटी बजायी और ट्रेन चल दी।ट्रेन 15-20 मिनट चली थी कि एक स्टेशन आया और ट्रेन उस पर रुक गयी,मैंने टाइम टेबल में देखा तो उस स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज था ही नहीं पर मैंने सोचा कि शायद कोई कारण होगा।थोड़ी देर बाद ट्रेन एक और ...

सिंदबाद ट्रैवल्स-39इटली-1रोमSindbad Travels-39Italy-1Rome

सिंदबाद ट्रैवल्स-39 इटली-1 रोम Sindbad Travels-39 Italy-1 Rome Co-ordinates 41° 53' 36" N                       12° 28' 58" E भारत से समय 3:30 घण्टे पीछे जी एम टी से + 2 घंटे फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे से रोम के लिए जहाज चल चुका था और यात्राओं में जैसी मेरी आदत बन चुकी थी मैं भी पीछे की घटनाओं को याद करने लगता था और उनका विश्लेषण करने लगता था तथा साथ ही साथ अगले डेस्टिनेशन के लिए अपने आप को तैयार भी करने लगता था।जहाज अब रोम की तरफ बढ़ रहा था और मैं सोच रहा था कि मैं कितना भाग्यशाली हूँ कि मैंने एक नए और बहुत कठिन काम को करने का बीड़ा उठाया तो मेरे मम्मी-पापा,भाई,बहिन,बहनोई और मेरी पत्नी सबने न सिर्फ उत्साहवर्धन किया  बल्कि मेरे लिए सारे साधन जुटाने में यथासम्भव मदद की।मेरे मामा लोग,मेरे यूनिवर्सिटी हॉस्टल के सीनियर सभी ने किसी न किसी रूप में मेरे इस सफर को आसान बनाने में मेरी मदद की और इन सबके बिना मैं यह काम शुरू कर ही नहीं सकता था।अब मैं अपने पहली विदेश यात्रा के अंतिम चरण में था,एक्सपोर्टर बनने का मेरा स्वप्न तो पूरा हो ही चुका था ...

सिंदबाद ट्रैवल्स-38जर्मनी-7बर्लिनSindbad Travels-38Germany-7Berlin

सिंदबाद ट्रैवल्स-38 जर्मनी-7 बर्लिन Sindbad Travels-38 Germany-7 Berlin Berlin Coordinates 52° 31' 12" N                                13° 24' 18" E अगली सुबह मैं जल्दी तैयार होकर अपनी बर्लिन यात्रा के लिए चल दिया था।हाइडलबर्ग से बर्लिन लगभग 630 किमी का रास्ता था और फ्रैंकफर्ट से ICE ट्रेन से केवल 3 घण्टे 45 मिनट का रास्ता है।बहरहाल उस जमाने यानी 1991 के अक्टूबर में जब मैं हाइडलबर्ग से बर्लिन को निकला तो पहली बात तो ये थी कि जिस ट्रेन से मैं बर्लिन को चला वो तो अच्छी थी किंतु बर्लिन शहर की ट्रेनें अन्य शहर की रेलों जितनी शानदार न होकर कुछ पुरानी किस्म की थी।बर्लिन की यह दूरी मेरी ट्रेन लगभग 7 घण्टे से कुछ कम में तय करने वाली थी। मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय में M.A. Modern History का छात्र रहा हूँ और B.A. में भी मेरे पास Med/Mod History विषय था।ट्रेन में बैठे हुए मुझको अपने गुरु श्री विनय चंद्र पांडे जी और श्री सी0पी0झा साहब की याद आ रही थी।उन लोगों ने हम छात्रों को यूरोप का इतिहास ऐसे बताया और पढ़ाया था कि यू...

Sindbad Travels-37Germany-6 Dusseldorf

सिंदबाद ट्रैवल्स-37 जर्मनी-6  डसेलडर्फ Sindbad Travels-37 Germany-6 Dusseldorf Dusseldorf Coordinates  51° 14' N 6° 47' E अगले दिन सुबह उठ कर हम लोग डसेलडर्फ के लिए चल दिये जिसके लिए हम पहले ट्रेन लेकर फ्रैंकफर्ट गए और फिर वहाँ से डसेलडर्फ को जाना था।फ्रैंकफर्ट के हौफ्टबानहॉफ से हमने डुसेलडॉर्फ के लिए ICE train ली।ये 1991 की बात है तब हमारे भारत में रेल और रेल सेवा बहुत अच्छी नहीं थी।वैसे भी जर्मनी की ICE Trains तो लाजवाब हैं।गजब की साफ-सफाई,बिल्कुल समय से चलना,गजब की स्पीड और शानदार डिब्बे;यानी कुल मिलाकर एक अद्भुत, आनन्ददायक, आरामदेह सफर की गारंटी। फ्रैंकफर्ट से डुसेलडॉर्फ का सफर लगभग डेढ़ से पौने दो घंटे का,180 किमी के लगभग का था और डुसेलडॉर्फ के लिए फ्रैंकफर्ट से उत्तर पश्चिम की यात्रा करनी होती है।ये रास्ता बहुत ही शानदार है।ट्रेन लगभग पूरे रास्ते राइन (Rhine) नदी के सहारे सहारे चलती है।एक तरफ मनोरम हरियाली, कहीं-कहीं पहाड़ के मनभावन दृश्य,नदी में चलते क्रूज़ वाले जहाज जिन पर जर्मनी का झंडा फहराता दिखता था और ऐसा लग रहा था कि ट्रेन भले ही नदी के किनारे थी पर जैसे तैरती सी ही...

सिंदबाद ट्रैवल्स-36जर्मनी-5 फ्रैंकफर्ट-3 और हाइडलबर्ग कैसलSindbad Travels-36Germany-5Frankfurt-3 and Heidelberg Castle

पिछले काफी समय से अपनी रोजमर्रा की व्यस्तताओं के कारण मैं अपने विदेश यात्रा वृतांत की श्रृंखला में आगे की कड़ी पोस्ट नहीं कर पाया था। कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि वो उस वृतांत की आगे की पोस्ट का इंतज़ार कर रहे हैं और मुझको उस वृतांत में आगे के किस्से भी लिखने चाहिए तो उसी कड़ी की अगली पोस्ट यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ। आशा है आपको रुचिकर लगेगी। सिंदबाद ट्रैवल्स-36 जर्मनी-5 फ्रैंकफर्ट-3 और हाइडलबर्ग कैसल Sindbad Travels-36 Germany-5 Frankfurt-3 and Heidelberg Castle Frankfurt Coordinates  50.1109° N, 8.6821° E सरदार जी के से निकल कर अब अगला पड़ाव था एक स्कार्फ व्यापारी का जिसका पता मैंने फ्रैंकफर्ट के चैंबर और कॉमर्स से लिया था और उनसे अपॉइंटमेंट भी फोन से फिक्स कर लिया था।मैं आने साथ कई किस्म के उत्पादों के सैंपल लेकर आया था और उन्हीं में से फर्रुखाबाद के सिल्क के स्कार्फ भी थे । यहां यह बताना चाहूंगा कि एक समय में फर्रुखाबाद में सिल्क का बहुत बड़ा काम होता था। हमारी मां फर्रुखाबाद से सिल्की रजाई के कवर बेडशीट मंगाया करती थी। पापा के दोस्त डॉक्टर मित्तल साहब थे जो पहले फिरोजाबाद पोस्टेड थे ब...