Posts

Showing posts from June, 2025

राय साहब पूरनमल जी और रीवा

Image
फेसबुक पर एक ग्रुप है "आपन रीवा आपन बघेली"  https://www.facebook.com/share/p/1FntYfEq8N/ उस पर एक दिन रीवा राज्य के यशस्वी शासक रहे महाराज वेंकट रमण सिंह जी के समय की चर्चाएं एक पोस्ट पर हो रही थीं।  https://www.facebook.com/share/p/1KgZwRhygH/ उन लोगों से चर्चा में मैंने कहा था कि मैं स्वर्गीय महाराज साहब वेंकटरमण सिंह जी के जो ट्यूटर ऐंड गार्जियन रहे थे जब महाराज नाबालिग थे उनके विषय में लिखूँगा। आज समय मिलने पर उस वायदे को पूरा कर रहा हूँ। राय साहब पूरनमल  के विषय में:- पूरनमल चतुर्वेदी जी (जिनको उनके घर और समाज में मास्टर साहब या मास्टर बाबा नाम से जाना जाता है)  का जन्म वैसाखसुदी 15 विक्रम संवत 1914 यानी कि सन 1857 ईस्वी के मई महीने में हुआ था।ये वही साल है जब भारत में अंग्रेजों के खिलाफ पहला स्वतंत्रता संग्राम हुआ था जिसे विप्लव और ग़दर भी कहा गया है।पूरनमल जी बचपन से ही बहुत होनहार और मेधावी थे। उनका शरीर बहुत सुडौल था और वो कुश्ती एवं तत्कालीन खेलों में दक्ष थे।फ़िरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) तहसील मिडिल स्कूल से सन 1872 में उन्होंने वर्नाक्यूलर मिडिल(हिंदी मिडिल) पा...