दो इलाहाबादियों की जुगलबंदी;OTT Series The Great Indian Murder

दो इलाहाबादियों की जुगलबंदी;
OTT Series The Great Indian Murder


The Great Indian Murder


आज OTT Platform Disney Hotstar पर The Great India Murder series पूरी देखी।यह भारतीय विदेश सेवा में रहे श्री विकास स्वरूप द्वारा लिखित पुस्तक "Six Suspects" पर आधारित है।खास बात ये है कि विकास स्वरूप इलाहाबाद से हैं और इस सीरीज के डायरेक्टर श्री तिग्मांशु धूलिया भी इलाहाबाद से ही हैं।जब मैं इलाहाबाद में था तो मुझको याद है विकास स्वरूप और इनके साथ एक सरदार जी जिनका नाम मुझको याद नहीं है(वो भी शायद IAS हो गए थे) हॉस्टलों के फंक्शन्स में होने वाली डिबेट प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे और अक्सर विजयी रहते थे और तिग्मांशु धूलिया भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।तो ये इलाहाबाद कनैक्शन भी एक बहुत बड़ा कारण था इस OTT series के प्रति आकर्षित होने का।

9 भागों की ये सीरीज़ देखने में मुझको दो ही दिन लगे क्योंकि मैं एक के बाद एक एपिसोड देखता चला गया।इसका कथानक रोचक है,रोमांचक है और आगे क्या होगा इसकी उत्सुकता बनी रहती है।

कलाकारों ने अच्छा काम किया है और डायरेक्टर अर्थातु तिग्मांशु धूलिया ने कलाकारों से अच्छा काम कराने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी है।मुन्ना (शशांक अरोड़ा),विकी राय (जतिन गोस्वामी) और इकेती (मनी) के काम ने मुझको विशेष तौर पर प्रभावित किया और CBI अधिकारी के रूप में सूरज यादव(प्रतीक गांधी) का भी काम ठीक लगा।अमेय वाघ का अरुण देशमुख के रूप में काम एक अलग किस्म की उत्सुकता बनाये रखता है और कहीं-कहीं उन्होंने एक किस्म से कहानी को आगे बढ़ाने का भी काम किया है।

अन्य नामचीन कलाकार जैसे रघुबीर यादव,आशुतोष राणा,ऋचा चड्ढा आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

एक सस्पेंस थ्रिलर की खास बात होती है कि दर्शक खुद कन्फ्यूज़्ड रहे कि वास्तविक अपराधी/हत्यारा कौन है और आगे कहानी कैसे किस रूप में बढ़ेगी और यह उत्सुकता बनाये रखने में निर्देशक सफल हैं और सही समय पर सही किस्म के संगीत ने भी इसमें मदद ही की है साथ ही साथ सिनेमेटोग्राफी भी बहुत अच्छी है।

इस सीरीज में रोमांच है,सस्पेंस है,मसाला है लेकिन साथ ही साथ आज के समाज की कुछ वास्तविकताओं पर बहुत ही subtle तरीके से 

कुछ व्यंग्य भी हैं और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए दिखते हैं जैसे:-

राजनैतिक पदाधिकारियों और सरकारी जांच संस्थानों CBI आदि द्वारा केस की दशा तय करना और उस से होने वाले लाभ…

नक्सली कह कर किये गए एनकाउंटर और इकेती का एनकाउंटर या साफ साफ कहा जाए तो इन सबकी हत्याएं… 

अथवा विकी राय का अपनी सौतेली छोटी बहन से किया गया व्यवहार….

और ऋतु (रुचा इनामदार) का मुन्ना को यूज करना....

ये यथार्थवादी चित्रण तो है ही लेकिन साथ ही साथ ये बहुत ही महत्वपूर्ण सेंसिटिव मुद्दे भी हैं जो इस सीरीज में उठाये गए हैं।

जैसे मिठाई सारे देश में एक से अच्छी एक मिलती है किंतु दशकों से इलाहाबाद के लकी स्वीटमार्ट के हनी ड्यू की बात कुछ और ही थी या हरी की जलेबी अथवा इलाहाबादी अमरूद या बन-मक्खन की बात ही कुछ और होती है वैसे ही इस OTT series में एक अलग किस्म का इलाहाबादी फ्लेवर झलकता है और मुझको उम्मीद है कि  इलाहाबादी लोग मेरी इस बात से सहमत होंगे।मैं उम्मीद करता हूँ कि अद्भुत प्रतिभा के धनी इलाहाबादी लोगों की ये टीम आगे भी OTT Platform series  और फिल्मों के रूप में और भी अच्छी प्रस्तुतियां देगी जिनसे हम लोगों का एंटरटेनमेंट तो होगा ही साथ ही साथ हम को अपने इलाहाबादी साथियों पर गर्व करने का मौका भी मिलता रहेगा।

अतुल चतुर्वेदी

फिरोजाबाद

22 फरवरी 2022


Comments

  1. अब तो देखना ही पड़ेगा.. 👍🏻

    ReplyDelete
    Replies
    1. देखना संदीप भाई,अच्छी सीरीज़ बनाई है तिग्मांशु ने

      Delete
  2. Allahabad humesha se vision of Indian men mahatyapoorna bhumika nibhaya hai. Politics ho ya education and culture Allahabad aur wahan ke log Hindustan ke itihaas aur uska bhavishya gadne men sankraman raha hai. Maen Tigmanshu Dhulia ke saath 20 saal se juda huya hun aur unke saath kaam bhi karta hun. Mujhe bhi great Indian murder bohut acchi lagi. Meri Hindi utni acchi nahin hai isiliye galtiyaan maaf kijiyega.

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी,शीराज़ मुखर्जी आपने बिल्कुल सही कहा।हमारे देश के इतिहास में,इसके विकास में इलाहाबाद का एक अलग स्थान है।

      Delete
  3. Great , Intresting and Intelligent Vikas swaroop participated in many debates during his studies and won many prizes, kahate hai poot k paanwa paalne me hi dikhai de jaate hain , he is v passionate about cultural activities since his childhood 👍👍👍👌

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

काँच का इतिहास:विश्व,भारत और फ़िरोज़ाबाद

So you are on the wrong side of the barricades

अस्तित्व भाग 9