Posts

Showing posts from August, 2024

सिंदबाद ट्रैवल्स-43इटली-5रोम :- वैटिकन सिटीSindbad Travels-43Italy-5Rome :- Vatican City

सिंदबाद ट्रैवल्स-43 इटली-5 रोम :- वैटिकन सिटी Sindbad Travels-43 Italy-5 Rome :- Vatican City जब हम लोग खाना खा कर चलने को निकलते तब तक मद्रासी कर्नल साहब तबाची-तबाची करते हुए एक तरफ निकल गए थे।हम लोग उनका इंतजार करने लगे तो श्रीकृष्ण भक्त ड्राइवर साहब हमको बता रहे थे कि रोम में रहने वाले लोगों को रोम से बहुत प्यार होता है और उनको वो इटैलियन हैं इससे भी ज्यादा गर्व इस बात पर होता है कि वो रोमानो हैं।मुझको लगा कि कुछ ऐसा ही पेरिस वालों में भी है पर फर्क इतना है कि उनमें एक ऐंठ सी है इस बात की जो रोम वालों में नहीं दिखी।यहाँ मुझको लगा कि हमारी भाषा हिंदी में जो शब्द घमंड है वो पेरिस वाले पैरीसियन्स पर जबकि गर्व शब्द रोमानो लोगों पर उपयुक्त लगता है। रोम में हमको सड़कों पर घोड़ागाड़ी भी चलते हुए दिखी और बहुत ट्रैफिक भी।यहाँ की गाड़ियों की नम्बर प्लेट पर Roma और गाड़ी का नम्बर लिखा होता है।हमारी वाली कार का नम्बर Roma 7013 था।यहाँ यह बताना भी रोचक है कि हमारे श्रीकृष्ण भक्त टैक्सी ड्राइवर साहब अमिताभ बच्चन के भी प्रशंसक थे और हमसे उनकी फिल्मों की बातें कर रहे थे।मैंने इजिप्ट में भी अमिताभ बच्चन ...