Posts

सिंदबाद ट्रैवल्स:- हॉलैंड/द नीदरलैंड्स-एम्सटरडम में ठंड खाने का किस्सा

सिंदबाद ट्रैवल्स हॉलैंड/द नीदरलैंड्स एम्सटरडम में ठंड खाने का किस्सा एम्सटर्डम शहर फाइनेंस और ट्रेड का एक बहुत बड़ा केंद्र है।यहाँ के स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना सन 1602 में हुई थी।इसको विश्व का सबसे पुराना लेकिन आधुनिक सिक्युरिटीज का स्टॉक एक्सचेंज मार्केट माना जाता है।एम्स्टर्डम में घूमने के लिए असंख्य कैनाल हैं।Van Gogh Museum है,डैम स्क्वायर है।एम्स्टर्डम बहुत ही सुंदर शहर है।डाउनटाउन में यहाँ शाम के वक़्त काफी भीड़ होती है।यहाँ की नाइट लाइफ काफी मशहूर है।यहाँ एक इलाका ही रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट है और यहाँ की संस्कृति के अनुसार इनके लिए वो इलाका भी इनके शहर का एक जानामाना स्थान है। एम्स्टर्डम समुद्र तल से लगभग 2 मीटर नीचे बसा हुआ शहर है और इस वजह से यहाँ की इमारतों का आर्किटेक्चर कुछ ऐसा है कि वो पीछे को कुछ झुकी सी बनी हुई लगती हैं।यहाँ का मौसम ऐसा है कि कब धूप निकली है और कब बारिश होने लगे पता नहीं।हॉलैंड में शहरों के बाहर आपको विंड मिल्स काफी देखने को मिलती हैं यानी कि बहुत विशाल बड़े बड़े टावर खड़े हैं और उन पर बहुत बड़े बड़े पंखे लगे होते हैं जो हवा की गति के अनुसार घूमते हैं और उनसे ऊर्जा...

सिंदबाद ट्रैवल्स:- हॉलैंड या द नीदरलैंड्स एम्सटर्डम में उच्श्रृंखल लोगों से सामना

सिंदबाद ट्रैवल्स हॉलैंड या द नीदरलैंड्स एम्सटर्डम में उच्श्रृंखल लोगों से सामना हॉलैंड से मेरी बचपन की याद ऐसे जुड़ी हैं कि हमारे पापा का हॉलैंड के भारत में राजदूत,हॉलैंड के रेल मंत्री जो फिलिप्स कंपनी के डायरेक्टरों में थे या मालिक आदि कुछ थे उनसे घनिष्ट सम्पर्क था।यह बात 1968-69 की होगी कि वो लोग हमारी तत्कालीन फैक्ट्री हनुमान ग्लास वर्क्स में अपने परिवार सहित आये थे।हम लोग छोटे-छोटे बच्चे थे तो हम लोगों को विदेशी लोगों के प्रति कौतूहल भी था और आकर्षण भी।अंग्रेज़ी थोड़ी ही आती थी तो बार-बार हम लोग उनके बच्चों के पास जाते जो 18-20 साल के रहे होंगे और उनसे बस एक ही बात पूछते कि what is your name? मुझको हनुमान ग्लास की अपने बाबा की गद्दी का वो दिन आज जैसा अभी भी याद है जहॉं हम लोग यह खेल कर रहे थे।हमारे बार-बार एक ही बात पूछने पर उनमें से एक लड़के ने झल्ला कर मुझसे कहा No names.यह किस्सा जब हुआ तो मैं 6-7 साल का रहा था लेकिन हॉलैंड का नाम मुझको तब से मालूम और याद था। अपनी विदेश यात्राओं में मुझको कई बार एम्स्टर्डम जाने का अवसर मिला क्योंकि जब भी मैं KLM एयलाइंस की फ्लाइट लेकर जाता था तो वो ...

सिंदबाद ट्रैवल्स:- लंदन में मैडम तुसाद के वैक्स म्यूज़ियम के मोम के पुतलों के बीच

Image
सिंदबाद ट्रैवल्स लंदन में मैडम तुसाद के वैक्स म्यूज़ियम के मोम के पुतलों के बीच  लंदन में अब मैडम तुसादस Madame Tussauds Wax Museum देखने का मन था तो अर्ल्स कोर्ट स्टेशन से ट्यूब पकड़ कर और संभवतः कहीं एक स्थान पर बदल कर(नाम ठीक से याद नहीं) लगभग आधे पौने घंटे में मैं बेकर स्ट्रीट स्टेशन पर पहुँचा और वहाँ से बिल्कुल नज़दीक ही Marylebone Road पर विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसादस म्यूज़ियम पहुँच गया।ये विश्व प्रसिद्ध म्यूज़ियम है मोम के पुतलों का।इतिहास और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के पुतले इस संग्रहालय में प्रदर्शित हैं। मैडम तुसाद के विषय में एक बड़ी रोचक बात ये है कि वो French Revolution (1789) से बहुत सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं थी,उनको तीन महीने के लगभग जेल भी काटनी पड़ी थी।वो फ्रेंच रिवोल्यूशन में मारे गए लोगों के शवों में से उनके कटे हुए सर खोजती थीं और फिर उनसे उनके मोम के मास्क बनाती थीं जो आंदोलन के झंडों के रूप में प्रयुक्त होते थे। मैं अब मोम के पुतलों के लगभग 200 वर्ष पुराने विश्वप्रसिद्ध संग्रहालय Madame Tussauds के सामने खड़ा था,उसका काहिया हरे रंग का गोल गुम्बद सामने...

सिंदबाद ट्रैवल्स इटली:- मुरानो-वेनिस मुरानो की स्किल और चार टाँग वाला काँच का घोड़ा

Image
हम ऐसा घोड़ा बना पाए वह भी बिल्कुल ऐसा नहीं ग्राहक हमसे ऐसा घोड़ा बनवाना चाहता था जो मुरानो के स्किल्ड कारीगर ने आसानी से बना दिया जबकि हम नहीं बना पाए सिंदबाद ट्रैवल्स इटली:- मुरानो-वेनिस मुरानो की स्किल और चार टाँग वाला काँच का घोड़ा वहाँ की फैक्ट्री में वो कैसे काँच का सामान बनाते हैं आप आराम से जाकर देख सकते हैं।मैं भी उत्सुकता और जिज्ञासावश एक फैक्ट्री में चला गया।वहाँ एक तरफ खड़े होकर मैंने देखा कि हम लोगों की फैक्ट्रियों के मुकाबले वहाँ की फैक्ट्री बहुत ही साफ सुथरी और व्यवस्थित थी,छोटी फर्नेस थी और काम करने वाले कारीगर भी काफी कम थे।मेरे देखते ही देखते एक कारीगर ने जो अपने सर पर हैट लगाए था,उसके मुँह में होठों में एक सिगरेट दबी हुई थी उसने एक गाना गुनगुनाते हुए मस्ती और अत्यंत नफासत से लगभग 15 मिनट से कम समय में चार टांगों का एक क्रिस्टल फिनिश का काँच का घोड़ा बना दिया जिसको देख कर मैं दंग रह गया।मुझको याद आया कि 1994 में फ्रांस के एक व्यापारी ने ऐसे ही घोड़े का हमको ऑर्डर दिया था जो हमारे कारीगर नहीं बना पाए थे,फिर ऑर्डर की डिजाइन को आसान करके हमने वो घोड़ा बनाया पर उसमें भी लगभग बीस...