बुजुर्गों के किस्से — 4 स्वर्गीय ज्ञानेन्द्र चंद्र चतुर्वेदी
9-11-2026, सोमवार बुजुर्गों के किस्से — 4 स्वर्गीय ज्ञानेन्द्र चंद्र चतुर्वेदी मुझको उम्मीद है कि आप लोगों को अपने परिवार के बुजुर्गों के किस्सों की यह सीरीज पसंद आ रही होगी। आप सब से अनुरोध है कि मुझको और जानकारी भी भेजिए तो मैं उन बातों को भी इस सीरीज में लिख सकूँ, जिससे अपने परिवार का एक प्रामाणिक दस्तावेज सबके लिए तैयार होता चले। आज का किस्सा जज साहब स्वर्गीय सुरेश चंद्र जी के ज्येष्ठ पुत्र स्वर्गीय ज्ञानेन्द्र चंद्र चतुर्वेदी जी का, जिनको हम लोग ज्ञानेन्द्र दादा कहते थे। ज्ञानेन्द्र दादा का जन्म सन 1912 में हुआ था और वह उत्तर प्रदेश में ऐडमिनिस्ट्रेटिव/ज्यूडीशियल सर्विस में थे, लेकिन उनकी सर्विस के विषय में यदि और जानकारी मिल सके तो इस लेख को मैं अपडेट कर दूँगा। ज्ञानेन्द्र दादा की पत्नी का नाम श्रीमती कस्तूरी चतुर्वेदी था। ज्ञानेन्द्र दादा के 8 पुत्र और 3 पुत्रियाँ थीं। ज्ञानेन्द्र दादा के पुत्रों के नाम ज्येष्ठता के अनुसार इस प्रकार हैं: स्वर्गीय कुबेर चंद्र चतुर्वेदी, पत्नी स्वर्गीय आशा चतुर्वेदी (आई भाभी) स्वर्गीय उत्तम चंद्र चतुर्वेदी (कुट्टू भाईसाहब), पत्नी (भाभी ...