Posts

Showing posts from September, 2024

सिंदबाद ट्रैवल्स मुरानो-वेनिस-इटली काँच का काम करने वालों का तीर्थ स्थल मुरानो

Image
सिंदबाद ट्रैवल्स मुरानो-वेनिस-इटली काँच का काम करने वालों का तीर्थ स्थल मुरानो आज मेरे मन में एक विचित्र सा उत्साह था क्योंकि मैं मुरानो जाने वाला था।काँच का काम करने वालों के लिए मुरानो जाना एक ऐसे तीर्थस्थल या धाम की यात्रा के समान है जो करना जीवन को सार्थक बनाता है। सुबह नाश्ता आदि करके वेनिस के अपने होटल से निकल कर मैं फोंडामेंटे नोवे  टापू island of fondamente nove से वाटर टैक्सी लेकर मुरानो के लिए चल दिया।शांत समुद्री पानी में नाव हम बायीं तरफ पर तट से बैठे और पूरा घूम कर नाव दाहिनी तरफ की दिशा में चल दी।हमारे दाहिनी तरफ एक और टापू दिखा जिस को मिशेल चर्च टापू भी कहते हैं और वहाँ असल में बहुत बड़ी सिमेट्री भी है। जब आप वेनिस या उस इलाके में कहीं भी निकलते हैं तो इमारतों का एक अलग किस्म का सौंदर्य नज़र आता है और कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि ये सब जैसे जयपुर के जलमहल जैसी इमारतें हैं।वारामदे से बाहर पैर रखो तो पानी ही है। वेनिस से लगभग 15 मिनट का फासला वाटर टैक्सी से तय करके उत्तर की तरफ लगभग डेढ़ किलोमीटर पर मुरानो शहर स्थित है।हमारी नाव मुरानो के समुद्री स्टेशन केलोवानो पर रुकी,म...

सिंदबाद ट्रैवल्स इटली-वेनिस वेनिस की ख़ूबसूरती और वहाँ के होटल के मच्छर ग्रैंड कैनाल या हाइवे और गंडोला राइड

सिंदबाद ट्रैवल्स इटली-वेनिस वेनिस की ख़ूबसूरती और वहाँ के होटल के मच्छर ग्रैंड कैनाल या हाइवे और गंडोला राइड मैं अपनी यूरोप की यात्राओं में हमेशा यूरेल पास फर्स्ट क्लास वाला लेकर जाता था इसलिए वहाँ मेरा आवागमन आसपास के देशों में भी काफी सुगम रहता था।म्यूनिख से ही मैं इटली के वेनिस गया।यह रेल यात्रा मेरे जीवन की बेहतरीन यात्राओं में से एक थी इस अर्थ में कि या तो फ्रैंकफर्ट से डुसेलडॉर्फ की राइन नदी के सहारे की यात्रा के दृश्य थे या फिर म्यूनिख से वेनिस की रेल यात्रा के।विश्व में इतने मनभावन रेल रूट बहुत कम ही होंगे।म्यूनिख सेंट्रल स्टेशन से वेनीज़िया सैंटा लूसिया स्टेशन तक की यह यात्रा लगभग 7 घण्टे की थी पर थी बेहद आरामदायक।वेनिस शहर पहुँच कर मैं जिस होटल में रुका उसमें मौसम के कारण एयरकंडीशनर की ज़रूरत तो नहीं थी किंतु कमरे की खिड़की खुली रहने के कारण और बिल्कुल समुद्र के/कैनाल के किनारे होने के कारण रात भर मच्छरों ने बहुत परेशान किया। वेनिस या वेनीज़िया उत्तर पूर्वी इटली का एक विश्व प्रसिद्ध शहर है।यह उत्तरी इटली के वेनेटो रीजन की राजधानी भी है।यह एड्रियाटिक सागर की खाड़ी में बने लगभग 100 छ...