सिंदबाद ट्रैवल्सअमेरिका-2
सिंदबाद ट्रैवल्स
अमेरिका-2
बीनू दादा का घर वाशिंगटन डीसी के पास ही बिथेसदा नामक शहर या सबर्व में है।जब मैं घर पहुँचा तो दीपा भाभी,बीनू दादा के पुत्र अमित सभी ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया किंतु जिस बात ने मन को गहराई तक आह्लादित कर दिया वो था बीनू दादा की बेटी अम्बिका जो उस समय काफी छोटी बच्ची थी द्वारा अपने अतुल चाचा यानी मेरे लिए उसके कमरे पर उसके लिखे एक स्वागत नोट welcome note ने और हॉं उसके अपने कमरे में ही मेरे रहने की व्यवस्था थी।बीनू दादा का घर बहुत शानदार और बड़ा बना हुआ था जिसके चारों ओर खाली जगह और सामने विशाल लॉन/बगीचा था।वहाँ घरों की बाउंड्री दीवाल की नहीं दिखी अपितु पौधों की हैज से ही प्लॉट अलग-अलग दिखते थे।घर पर बहुत ही खुशी जैसा माहौल था और सबसे पहले खाने में हमने गरम-गरम दाल चावल और रोटी खाई और अमेरिका के उस दाल चावल और रोटी का आनन्द वैसा ही लगा कि गूंगे केरी सरकरा खाये और मुस्काय।
यहाँ मैं यह भी बताना चाहूँगा कि अपने एक्सपोर्ट के शुरुआती दौर में मेरा रुझान किताबों से ओढ़ कर और सीडी से देख कर नई डिज़ाइन,नई फिनिश के उत्पादों को बनाने का रहा है।इस काम में दीपा भाभी ने मेरी विशेष मदद की और वो मेरे लिए अमेरिका से काँच उत्पादों सम्बन्धी कई नई किताबें और सीडी लेकर भेजती रहती थीं।एक बार मैंने अमेरिका में ही रहने वाले मेरी सरिता मौसी के पुत्र रजत से भी काँच सम्बन्धी कुछ पुस्तकें मंगाई थीं।यदि आप अपने फैशन और गिफ्ट्स से सम्बंधित व्यापार में औरों से हटकर कुछ करना चाहते हैं तो आपको निरंतर नए प्रयोग तथा नए उत्पादों का विकास करते रहना पड़ता है।
बिथेसदा Bethesda
38° 59' 5" N
77° 6'. 47" W (अब यहाँ के को-ऑर्डिनेट्स में East के स्थान पर West हो गया था)।
यह शहर अमेरिका के वाशिंगटन एरिया के पास की शानदार और बहुत अच्छी रिहाइशों में माना जाता है।यह Southern Montgomery County और मैरीलैंड स्टेट में है।यह वाशिंगटन डीसी के उत्तर पश्चिम में स्थित है।इसका नाम यहाँ के एक स्थानीय चर्च "the Bethesda Meeting House" से पड़ा ऐसा बताते हैं।इस शहर में बहुत से नामचीन लोग रहते हैं और ईरान के शाह-शाही परिवार रज़ा शाह पहलवी भी यहीं रहते थे।
अमेरिका-2
वाशिंगटन डीसी
38° 54' 17"N
77° 00' 59" W
समय ज़ोन:- UTC -5 (EST) और गर्मियों का समय UTC -4 (EDT)
वाशिंगटन डीसी संयुक्त राज्य अमेरिका देश की राजधानी है।यह शहर पोटोमैक नदी पर बसा हुआ है।इस शहर से अमेरिका के मैरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों की सीमाएं लगती हैं।अमेरिका के संविधान के अनुसार यह 10 वर्गमील का शहर संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी बनाया गया जिसका नामकरण अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर हुआ है।यहाँ तीन हवाई अड्डे डलस ऐयरपोर्ट, रीगन ऐयरपोर्ट और बाल्टीमोर-वाशिंगटन ऐयरपोर्ट हैं।यह अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली शहरों में है।इस शहर की संस्कृति,आर्थिकी और राजनीति सारे देश को प्रभावित करती है।यह विश्व की सबसे प्रभावशाली राजनैतिक राजधानियों में से है और यहाँ बहुत सारी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के मुख्यालय तथा कार्यालय हैं।यहाँ के प्रसिद्ध देखने योग्य स्थान अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास द व्हाइट हाउस,द कैपिटोल,सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग,जैफरसन मेमोरियल,लिंकन मैमोरियल,वर्ल्ड बैंक,अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) आदि के कार्यालय हैं।इसके अतिरिक्त यहाँ का स्मिथसोनियन एयर ऐंड स्पेस म्यूज़ियम भी अवश्य देखना चाहिए।
Comments
Post a Comment